धमतरी। जिले के कोतवाली, कुरूद एवं अर्जुनी में शराब के साथ 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 80 पौवा शराब, नकदी एवं मोटरसाइकिल जब्त किया गया।
थाना कोतवाली: थाना कोतवाली को अवैध शराब परिवहन करने की मुखबिर सूचना पर नहरपार नहर नाका, धमतरी के पास आरोपी गौरव नेताम उर्फ चाड़ी को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी के पास से 32 पौवा देशी शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG-05-AF-7765 जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र. 238/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
थाना कुरूद : थाना कुरूद द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम उमरदा ओवरब्रिज से चर्रा शराब भट्ठी के बीच रामसागर तालाब के पास आरोपी रेश कुमार सोनकर को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के पास से 32 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्र. 328/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
थाना अर्जुनी: थाना अर्जुनी द्वारा मुखबिर सूचना पर
सांकरा मुख्य नहर के पास उमेश चेलवानी को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के पास से 16 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 330 रूपये जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्र. 140/26, धारा 34(1)ब आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। तीनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में लिया गया।










