Asian Games : क्रिकेट में भारत को गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को हराया

निसिन। एशियन गेम्स 2026  के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

भारत की पारी में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत के बाद टीम को हसन नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रन बनाकर मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में पाकिस्तान को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment