धमतरी। रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से धारदार चाकू जब्त किया गया । चाकूबाजी के तीन आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार 02-03 अक्टूबर की दरमियानी रात विवाद के दौरान आरोपियों ने चंदेश्वर ध्रुव के बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आईं। जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस ने साहिल मसीह, नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह एवं सौरभ मसीह उर्फ रिंकू मसीह, सभी निवासी रतन कॉलोनी, धमतरी को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12.7 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू एवं लकड़ी का बत्ता जब्त किया गया। प्रकरण में धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय धमतरी में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।









