धमतरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) के तहत हटकेशर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-02 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए अंतिम योग्यता सूची जारी की गई है। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी से मिली जानकारी के अनुसार मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद अंतिम योग्यता सूची जारी कर एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) कार्यालय तथा संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र में चस्पा किया गया है।
जारी मूल्यांकन सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो 10 अक्टूबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। दावा-आपत्ति आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार https://aww.e-bharti.in पर ऑनलाइन प्रस्तुत करना होगा। दावा-आपत्ति से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी), जिला धमतरी, कलेक्टर कार्यालय के पीछे, लाइवलीहुड कॉलेज के सामने संपर्क किया जा सकता है। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जारी मूल्यांकन सूची में अंक प्रदान किए जाने से संबंधित कोई अतिरिक्त दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।








