धमतरी। स्कूटी में अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से 30 पौवा देशी शराब व स्कूटी जब्त किया गया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने लाल बगीचा दुकान चौक के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में स्कूटी सवार दुजराम यादव को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 246/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।









