धमतरी। घर में घुसकर हमला करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही 1 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।
4 अक्टूबर की रात्रि करीब 10 बजे दानीटोला निवासी गुलशन साहू अपने भाई डोमेंद्र साहू एवं माता-पिता के साथ घर पर था। इसी दौरान आरोपी रितेश ध्रुव एवं राम साहू द्वारा घर के मुख्य दरवाजे पर लात मारकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिससे धनीराम को चोटें आईं।
कुछ समय बाद आरोपीगण अपने अन्य साथियों के साथ पुनः घातक हथियार लेकर पहुंचे गुलशन साहू एवं उसके परिजनों पर हमला किया। आरोपियों द्वारा चाकू, लोहे की साकप रॉड, लकड़ी के डंडे एवं ईंट से वार किए गए, जिससे प्रार्थी एवं उसके भाई को चोटें आईं। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 243/2026, धारा 296, 351(2), 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी एवं तलाश कर आरोपियों रितेश कुमार ध्रुव, आलेख रामटेके, राम साहू, चन्द्रेश्वर उर्फ गोलू धुरी को गिरफ्तार तथा 01 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, लोहे की साकप रॉड, खून लगा लकड़ी का डंडा एवं ईंट के टुकड़े विधिवत जब्त किए गए।प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार चारों बालिग आरोपियों को न्यायालय धमतरी के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।









