केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा रद्द, कार्यक्रम निरस्त

रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबर को प्रस्तावित रायपुर दौरा रद्द हो गया है। रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटा हुआ था। उन्हें रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना था।

हालांकि, अब दौरा रद्द होने के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भी निरस्त कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने रेल मंत्री का दौरा रद्द होने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर आगमन पहले 9 अक्टूबर को प्रस्तावित था।

बाद में कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उनके दौरे की नई तारीख 12 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। इसके अनुसार रेलवे प्रशासन ने कार्यक्रमों की तैयारियां जारी रखी थीं। अब दूसरी बार कार्यक्रम में बदलाव हुआ है और रेल मंत्री का प्रस्तावित रायपुर दौरा रद्द कर दिया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment