कोरबा। कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की जशपुर जिले के पत्थलगांव में लाश पेड़ पर लटकी मिली है। घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. पत्थलगांव थाना पुलिस ने फोन कर कोरबा पुलिस को दी है।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए हैं. फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पेड़ पर सफेद रंग की चुन्नी से के फंदे से शव लटका हुआ था. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का होना प्रतीत हो रहा है. पत्थलगांव निवासी आरक्षक नरहरि पटेल कोरबा एसपी कार्यालय स्टेनो शाखा में तैनात थे।
आरक्षक आत्मघाती कदम के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाने के पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.










