Sports news : अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में 69 रन बनाए ।










