सूरजपुर। सूरजपुर में आज एक युवक का शव नाले के अंदर मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी।
यह पूरा मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लोगों ने आज सुबह सोनपुर नर्सरी के पास कोल्हूआ नाले में एक शव देखा, जिसकी पहचान सोनपुर निवासी नाहर सिंह के रूप में की गई।
मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।










