प्रदीप साहू @ नगरी | जनपद क्षेत्र के राजपुर से कर्राघाटी जक्शन तक मार्ग कुल लं. 10 किमी. है। जो कि ग्राम पंचायत राजपुर, टांगापानी, घोटगांव, बटनहर्रा झुंझराकसा, परसापानी, कर्राघाटी को ब्लाक मुख्यालय से सीधे जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, एवं इसी मार्ग से उक्त क्षेत्रवासियों का आवागमन नगरी मुख्यालय के लिए होता है। उक्त सड़क निर्माण कार्य की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लगभग 40 वर्षों से करते आ रहे थे। वर्तमान में यह डब्लू.बी.एम. कच्ची मार्ग है एवं जगह-जगह गढ्ढे हो गये है, आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणजनो की परेशानियों को देखते हुए जनपद सदस्य उत्तम नेताम ने स्वयं कई बार क्षेत्रीय विधायक डाॅ लक्ष्मी धु्रव को अवगत कराया इस मांग को विधायक ने सहजता से स्वीकार कर क्षेत्रवासियों के हित में मान. मुख्यमंत्री जी के भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान में अपनी मांग पत्र में प्रमुखता से रखी, जिसे प्रदेश के मुखिया मान. मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ग्राम बेलरगांव में हुए भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजपुर से कर्राघाटी तक पक्की सड़क निर्माण की घोषणा किया जिससे राजपुर के आमजनता एवं क्षेत्रवासियों व जनपद सदस्य उत्तम नेताम ने मान. मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
