कुरूद। ग्राम पंचायत कातलबोड़ में गांव के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से पंचायत द्वारा नियमानुसार संपत्ति कर, नल-जल कर एवं स्ट्रीट लाइट शुल्क की वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। सरपंच मिलन साहूने स्पष्ट किया है कि पंचायत का उद्देश्य किसी भी ग्रामीण को परेशान करना नहीं, बल्कि गांव को आत्मनिर्भर और स्वच्छ बनाना है। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत को अपने संसाधनों से विकास कार्य करने का अधिकार है, इसी के तहत ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर लगभग 1200 रुपये वार्षिक का कर निर्धारण किया गया है। राशन वितरण रोकने के संबंध में फैलाई जा रही खबरों को सरपंच ने पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया। साथ ही ग्रामीण चोवा राम साहू, भोज लाल साहू, लेखराम साहू, गजेंद्र देवदास, नागेश निर्मलकर, जयसिंह ने कहा कि उचित मूल्य की दुकान पर सरपंच के द्वारा कोई प्रकार से रोक टोक नहीं किया गया है ग्राम पंचायत का उस पर कोई नियंत्रण नहीं है। पंचायत द्वारा केवल लाउडस्पीकर से अपील की जा रही है कि सभी ग्रामीण समय पर अपना कर जमा कर गांव के विकास में सहयोग करें। यहां तक सरपंच ने टैक्स के लिए किसी को दबाव नहीं बनाया उन्होंने आवेदन करने की बात कहे साथ ही जब हो जाएगा तब देने की बात भी कहे। कातलबोड़ में 550 परिवार हैं, सभी हमारे अपने हैं। किसी का राशन रोकना न तो हमारे अधिकार में है और न ही हमारी मंशा है। कुछ लोगों द्वारा विकास के कार्यों में बाधा डालने के लिए जानबूझकर अफवाह फैलाई जा रही है।” – सरपंच मिलन साहू ने कहा। ग्राम पंचायत कातलबोड़ ने पिछले कार्यकाल में भी सड़क, पानी, स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। प्रशासन से भी अनुरोध है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए।









