टी-20: भारत और वेस्टइंडीज चौथा मुकाबला आज

sports news : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है।

टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले अब तक तीनों टी-20 मुकाबले जीते हैं। टीम ने इसी मैदान पर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।

दौरे पर 6 मैचों में सिर्फ एक बार टारगेट डिफेंड हुआ

दोनों टीमों ने इस दौरे पर अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इनमें 3 वनडे और तीन टी-20 मैच खेले गए। इनमें सिर्फ एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम टारगेट डिफेंड कर सकी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment