Dhamtari : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 16 अक्टूबर को

धमतरी। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर 228 रिक्त सीट के आधार पर चतुर्थ ओपन काउंसिलंग आगामी 16 अक्टूबर को आयोजित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक यह काउंसिलिंग कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर ब्लॉक-5 तृतीय तल, हॉल नंबर-4 में होगी।

काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थियों को कक्षा आठवीं की अंकसूची, प्रधानपाठक द्वारा कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है। विद्यार्थी यदि विशेष पिछड़ी जनजाति हो तो उसका प्रमाण पत्र, यदि विशेष श्रेणी से चयनित (दिव्यांग, अनाथ, भूतपूर्व सैनिक के बच्चे) हो तो संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। काउंसिलिंग के बाद संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर तीन दिन के भीतर अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र और जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र लाना होगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment