प्रदीप साहू ® नगरी | दुर्गा मंदिर उमरगांव नगरी सिहावा में विगत 7 वर्षों से गुप्त नवरात्र पर्व पर चंडी महायज्ञ के साथ मनाया जाते आ रहा है इस वर्ष भी 22 जनवरी 2023 से गुप्त नवरात्र प्रारंभ हुई है वही गुप्त नवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की भांति माता के भक्तों के द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर गुप्त नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है साथ ही 26 जनवरी से महा पंचमी पर्व के साथ सतचंडी यज्ञ का भव्य आयोजन दुर्गा मंदिर उमरगांव में होने जा रहा है जिसमें आप समस्त माता जी के भक्त सादर आमंत्रित हैं यहा यज्ञ आप सभी के लिए निशुल्क है आप सभी इस यज्ञ में उपस्थित होकर विभिन्न बाधाओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं वही गुप्त नवरात्र के संबंध में अष्टभुजी शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर के यज्ञचार्य पंडित द्वारिका प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि गुप्त नवरात्रा में 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना एवं साधना का विशेष महत्व है दुनिया के समस्त बाधाओं के लिए साधक गुप्त नवरात्र के पर्व पर 10 महाविद्या के साधन एवं पूजा अर्चना कर सभी प्रकार के फल प्राप्त कर सकते हैं पाण्डेय जी ने बताया कि शतचंडी यज्ञ महा फल प्राप्त करने वाला यज्ञ है इस यज्ञ से निश्चित ही सर्व दोष , व विवाह में बाधा, सन्तान प्राप्ति आदि के लिए विगत 5 दिनों तक यज्ञ एवं पूजा अर्चना का विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी सम्माननीय धर्म प्रेमी, भक्तजनो की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
