टेक्सी ड्रायवर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक

धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में टेक्सी ड्रायवर का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज ने बातया कि 18 से 45 वर्ष तक की आयु के, कम से कम दसवीं पास युवा इस प्रशिक्षण के लिए आगामी 24 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्ता, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साईज फोटो के साथ आवेदन सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जमा किया जा सकता है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment