शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज पर्री में 23 अक्टूबर को आयोजित होगा रोजगार मेला

सूरजपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया है। मेला शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज (पर्री), सूरजपुर में सुबह 11ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की चार नियोजक संस्थाओं द्वारा कुल 775 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 100 पद, शिक्षक के 50 पद, केयरटेकर के 25 पद तथा ड्रावर के 600 पद शामिल हैं। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले में शामिल होने से पहले रोजगार विभाग के पोर्टल https:\\erojgar.cg.gov.in\LandingSite\RojgarMelaList.aspx पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही मेले में भाग ले सकेंगे। पंजीयन में समस्या होने पर अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment