छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 4 गोल्ड एवं तीन रजत पदक

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कोरबा में दिनांक 27 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय के छात्र आदित्य साव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वही केडेट वर्ग में सिद्धांत पनोरिया एवं प्रांजल यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए सब जूनियर वर्ग में आदिति ध्रुव को स्वर्ण पदक से नवाजा गया वही शौर्य सिंग चैतन्य सिंग एवं श्रीयसी साहू को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा विद्यार्थियों के इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रमुख अनूप अवस्थी जी हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाइयां प्रेषित की है इस उपलब्धि के लिए प्रशिक्षक भीषम मांडले कमलेश कुमार चंद्राकर राजेश चंद्राकर का विशेष योगदान रहा है।

Join us on:

Leave a Comment