Dhamtari: आपसी विवाद में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, आरोपी फरार

धमतरी।  धमतरी से चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक की पहचान दीपांशु साहू के रूप में हुई है, जो कि मुजगहन का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात मुजगहन के पास आपसी विवाद में आरोपी ने दीपांशु और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी घायल बताया जा रहा है।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल आपसी विवाद में चाकूबाजी की बात सामने आई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment