अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस, 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

मनेन्द्रगढ़।  मनेन्द्रगढ़ के  केल्हारी थाना क्षेत्र में आज एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।  हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रहीं जा रहीं थी, जिसमें लगभग 30 यात्री सवार थे। सेमरमथानी मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बच्ची सहित 6 लोगों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment