कुरुद। पीएम श्री सेजेस विद्यालय भैंसमुंडी के नवमीं के छात्र भूपेश साहू का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन मिया गया है। 26 से 29 अक्टूबर तक राजनांदगांव में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पुरे मगरलोड अंचल में हर्ष का माहौल है।









