धमतरी। जिले के दो युवाओं ने राष्ट्रीय मंच तक अपनी जगह बनाई है। कुरुद के संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस स्वयं सेविका दीप्ती साहू और शासकीय महाविद्यालय कंडेल के छात्र गौरव कुमार साहू का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए किया। छत्तीसगढ़ से चयनित 8 स्वयं सेवकों में धमतरी के इन दो युवाओं की भागीदारी जिले के लिए उपलब्धि है।
यह सात दिवसीय शिविर 22 से 28 अक्टूबर तक हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हो रहा है। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक स्वयं सेवक भाग ले रहे है। इसमें धमतरी जिले के कुरुद की दीप्ती साहू और कंडेल के गौरव कुमार साहू शामिल है।









