धमतरी। सिंध शक्ति महिला मंडल एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्र के तहत सिंध गरबा नाईट का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे से लेकर 70 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी थिरकी। इस दौरान विविध प्रतियोगिता के तहत मंजू होतवानी गुजरती क्वीन एवं कोमल पाहूजा गरबा क्वीन ख़िताब से नवाजी गई।
सिंध शक्ति महिला संगठन अध्यक्ष पार्वती वाधवानी एवं प्रिय पंजवानी ने बताया कि सिंधी समाज की बच्चों, युवती एवं महिलाओं के लिए आयोजित सिंध गरबा नाईट की पूरे नवरात्रि भर धूम रही। इसके समापन पर गुजरती परिधान ड्रेस कोड रखा गया था। इसके तहत गुजरती क्वीन के लिए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसमें यह ख़िताब मंजू होतवानी को मिला।









