धमतरी। मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव में कुंदन सोरी अपने घर में मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे टोका। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कैलाश ने लकड़ी के डंडे से अपने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही आरोपी ने कुंदन के सिर पर भी जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हत्या के आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।










