राज्योत्सव 2026 : धमतरी जिला मुख्यालय में विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि

2 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित होगा एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर 2 नवंबर को धमतरी जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुरूद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक  अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन द्वारा विभिन्न जिलों के लिए मुख्य अतिथियों का निर्धारण किया गया है। इसी क्रम में धमतरी जिले के राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए विधायक  अजय चंद्राकर को मुख्य अतिथि नामित किया गया है।
राज्योत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की स्थापना, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं तथा विकास यात्रा को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर राज्य की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के साथ ही स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला प्रशासन द्वारा राज्योत्सव के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी है । अधिकारियों को ज़िम्मेदारियों दी गयी है । कार्यक्रम आयोजन के नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा है । कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और विकास की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक पहलों को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ प्रदेश की अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा के प्रति गौरव एवं जनभागीदारी की भावना को और सुदृढ़ किया जाएगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment