कवर्धा। जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट हो गई। 6 बदमाश चांदी के जेवरात और 50 हजार से अधिक कैश लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी दलदली में साप्ताहिक बाजार गए थे. वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने डंडे से हमला कर व्यापारी को रोकने के बाद उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये से अधिक कैश लूट लिए. घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस में शिकायत की दी. व्यापारी ने 50 लाख की लूट की बात कही है. लूटे गए जेवरात की कुल कीमत और नकदी की सटीक राशि का आकलन किया जाना बाकी है.









