रायपुर। रायपुर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले हजारों किसानों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अन्नदाता गर्जना रैली निकाली। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन के बाद किसान महानदी भवन मंत्रालय का घेराव करने निकले। इस दौरान पुलिस ने रेलवे ब्रिज के पास बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया। इसके बाद नाराज किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
भारतीय किसान संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ने बताया कि हम सब किसान अपनी 10 प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।









