Weather…. मानसून का चक्र पूरा जरूर हो गया है लेकिन लोगों की आसमानी मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने इस बीच मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 30 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, इस आंधी का आक्रामक प्रहार सबसे अधिक ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा। किसानों के फसलों के नुकसान की आशंका है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में कहीं- कहीं लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, तेज आंधी के चलते बिहार और बंगाल के कई इलाकों बड़े-बड़े वृक्ष धाराशायी हो सकते हैं।
उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार के तूफान का प्रहार देखा जा सकता है, जिसका असर पूर्वी भारत के राज्यों में देखा जा सकता है। 3 से अधिक राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है। वहीं, दक्षिण अंडमान सागर के पास एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास भी निम्न दबाव बन रहा है जिससे कई जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 30 अक्टूबर को देश के 24 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।







