रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इस संबंध में तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से यातायात पुलिस कमिश्नरेट में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इसके अलावा 29 अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भी नई पदस्थापना की गई है।







