रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:30 बजे संघ लेक पहुंचेंगे। यहां उनका समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 12 बजे वे संघ लेक से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का अगला महत्वपूर्ण कार्यक्रम शाम 4:45 बजे शुरू होगा। वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। शाम 5:15 बजे अस्पताल पहुंचकर विशेष समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान 45,000 निःशुल्क बाल हृदय शल्यचिकित्साओं की उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज भवन का भूमिपूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे, जहां छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘राज्योत्सव 2026’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे राज्योत्सव मैदान से रवाना होंगे। वे रात 8 बजे रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात 9 बजे हॉकी स्टेडियम से प्रस्थान करेंगे और रात 9:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।







