सराफा व्यापारी से लूट का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद

कवर्धा। जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किया है। इसके अलावा लूट में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक और 1500 रुपए नकद भी जब्त किया । मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सबसे पहले निखिल कुर्रे को ग्राम बिरकोना के पास से पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद संजय भास्कर और सचिन पात्रे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने व्यापारी की पहले रेकी करने और फिर लूट की योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की बात बताई। लूट के बाद सभी ने जेवरात आपस में बांट लिए थे और पकड़े जाने से बचने के लिए उन्हें अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात, एक बजाज पल्सर बाइक और 1500 रुपए नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment