PUNJAB : आम आदमी पार्टी के 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, भाजपा का थामा दामन

PUNJAB: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन मौजूदा विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।

तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने से पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसे आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। वहीं, भाजपा को इससे पंजाब में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का मौका मिल सकता है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment