बनाई प्रदेश चुनाव टोली भी
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव टोली का गठन किया है। प्रदेश चुनाव टोली में वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, सांसद संतोष पांडेय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नगरीय निकायों के लिए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा भी की गई है।








