छत्तीसगढ़ में बढ़ीं मेडिकल पीजी की 97 सीटें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल (Medical) की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की 97 सीटें बढ़ाई गई हैं। इनमें सरकारी कॉलेजों की 33 और निजी कॉलेजों की 64 सीटें शामिल हैं। इससे एमबीबीएस पूरा कर चुके छात्रों को विशेषज्ञता की पढ़ाई के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

प्रदेश में पीजी की सीमित सीटों के कारण कई छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। नई सीटें मिलने से ऐसे छात्रों को छत्तीसगढ़ में ही दाखिला लेने का मौका मिल सकेगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment