Dhamtari: अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की दबिश, शराब बिक्री करते 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

धमतरी। सिहावा, नगरी, भखारा एवं मगरलोड पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से महुआ एवं देशी शराब सहित बिक्री रकम जब्त किया गया। आरोपियों  के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार थाना सिहावा पुलिस ने ग्राम कोडमुड़ पारा में रूकमणी बाई  ध्रुव के पास से 4.5 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 450 रूपये जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 87/26, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार थाना नगरी पुलिस ने चमेदा कर्राघाटी तिराहा के पास डूमरडीह निवासी हितेन्द्र कुर्रे के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 120 रूपये  जब्त किया।

थाना भखारा पुलिस ने आईटीआई के पीछे स्कूल के पास सुपेला निवासी बालचंद प्रधान के पास से 15 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 300 रूपये जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

थाना मगरलोड ने  ग्राम बेलौरा टिकरापारा में दाऊराम साहू  के घर के बरामदे से 4.5 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 900 रूपये जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment