धमतरी। सोरिद नगर में शीतला मंदिर के पास हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री करते 3 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 9,000 नगद बिक्री रकम, 1 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा 2 लाइटर जब्त किया गया।
स्पेशल टीम को आज मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद नगर स्थित शीतला मंदिर के पास कुछ युवक हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी केशव उर्फ बब्लू सोनी, शुभम सोनी, आशुतोष उर्फ आशु तिवारी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), जिसकी अनुमानित कीमत 3,00,000 रूपये बरामद की गई।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को विशेष न्यायालय (एनडीपीएस) के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।







