सीएम हाउस में दिवाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार संग मनाई दीपावली

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने परिवार के साथ दीपावली मनाई। अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने अपने आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया।
उन्होंने परिवार के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर त्योहार का आनंद लिया। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री निवास में उत्सव और उल्लास का माहौल नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर पहुंचे लोगों और कर्मचारियों के साथ भी दीपावली की खुशियां शेयर की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment