स्कूटी और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, स्कूटी चालक की मौत

गरियाबंद। देवभोग और गिरसूल के बीच केंदू पार्टी के पास आज  स्कूटी और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत हो गई।भिड़ंत में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद देवभोग पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना स्थल पर मृतक के पास से एक एयर गन बरामद हुआ है. वहीं दुर्घटना के बाद फरार हो गए ट्रैक्टर चालक की पहचान भी अब तक नहीं हो सकी है.
हादसे के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और मार्ग पर लंबा जाम लग गया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने से यातायात पूरी तरह बाधित होने की स्थिति बन गई
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment