धमतरी। भखारा, सिहावा, कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सार्वजनिक स्थानों पर काट-पत्ती जुआ खेल रहे 20 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 9,400 रुपये नकद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना भखारा ने ग्राम जोरातराई थूहा रोड के पास जुआ खेलते मनोहर निषाद, भोजराज साहू, मुकेश निषाद एवं पेमन निषाद को गिरफ्तार कर 1,210 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई। वहीं ग्राम पचपेड़ी बाजार चौक में अंकित शर्मा, पुरुषोत्तम साहू, योगेश्वर निषाद एवं सूरज पाण्डे को गिरफ्तार कर 2,240 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।
थाना सिहावा ने ग्राम छिंदापुर में चौपाल के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते राकेश ध्रुव, हरीश कुमार पाण्डेय एवं देवेन्द्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर 1,130/- रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।
थाना कोतवाली ने टिकरापारा खपरी तालाब होलिका चौक के पास जुआ खेलते पवन उर्फ पप्पू, ऋषभ योधवानी एवं नितेश ठक्कर को गिरफ्तार कर 1,720 रुपये जब्त किए गए। वहीं सिहावा चौक रेलवे स्टेशन के पास टिकेश्वर उर्फ टीकू यादव एवं चित्रसेन साहू को गिरफ्तार कर 2,400 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।
थाना अर्जुनी ने ग्राम तरसियों गौठान के पास जुआ खेलते गजेन्द्र साहू, मोहन हिरवानी , महेश यादव एवं मुकेश यादव को गिरफ्तार कर 700 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।







