पिता ने अपने बेटे की टंगिया से मारकर की हत्या, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर चांपा में पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम में भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के डिघोरा गांव का है। जहां मृतक रावेन्द्र मरावी शराब पीने का आदी था और अक्सर घर के लोगों से मारपीट करता था। सोमवार रात भी उसने शराब के नशे में विवाद किया, जिससे परेशान उसके पिता ने उसपर टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में गिर पड़ा। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पिता ने मुलमुला थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment