मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर लिया।
यमिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 के रहने वाले दोनों युवक कहीं जा रहे थे। इस दौरान कठौतिया के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ट्रक में आग लगाने के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।








