धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानो को 21 कुंतल पर 13839 रूपय का बोनस आदान सहायता राशि दिया जाएगा। चाहे किसान कितना भी धान बेचे । किसान का पंजीकृत होना जरूरी है। किसान इसे गंभीरता से लें प्रक्रिया को पूर्ण करें सोसाइटी के कर्मचारी किसानों का सहयोग प्रदान करें किसी का रकबा मैं परिवर्तनया डिजिटल सर्वे में अन्य फसल दर्शाया जा रहा है। त्रुटि सुधार को राजस्व विभाग गंभीरता दिखाते किसानों का सहयोग प्रदान करें। साथ में किसान किसी लालच के बगैर निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए धान विक्रय करें। किसानों में पहले यह भय रहता था ।
हमारा 21 कुंतल धान नहीं भेज पाए हैं तो बोनस कम मिलेगा। इसका फायदा बिचोलिया किसानों के साथ मिलकर लाभ लेते थे। अब राज्य शासन किसानों के हित में उचित फैसला दिया है। जिसमे बीज निगम में बेची हुई कृषकों को भी लाभ मिले मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य फसल पैदा करने वाले किसानों को 10000 एवं ₹15000 तक प्रति एकड़ सहायता राशि का भी नियम है। शासन के द्वारा धान खरीदी थी 15 जनवरी पूर्णता गलत है एक तो पानी गिरने के कारण फसल 15 दिन लेट हो गया। खरीदी की तिथि 31 जनवरी 2027 तक किया जाना जरूरी है वरना किसान धान विक्रय नहीं पाएंगे।
भारतीय किसान संघ धमतरी जिला द्वारा धान या अन्य फसलों की बोनस सहायता राशि का स्वागत किया गया है। यह जानकारी जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर के द्वारा दिया गया।







