धमतरी। सिंध शक्ति महिला संगठन और पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में 29 नवंबर को सिंधु भवन आमापारा स्थित सिंधी धर्मशाला में बेटियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में जिस घर में वंश के रूप में बेटियां पैदा होती हैम बेटे नहीं है। ऐसी माता और घर का सम्मान किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर बैठक हुई, जिसमें पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष चंदू जसवानी एवं समाजसेवी रोमी सावलानी ने कहा कि हमारे समाज में ऐसे माता -पिता है, जो बेटियों को बेटे से ज्यादा मानते हैं, ऐसा नहीं है कि वंश को बीटा ही चलाता है। जिनकी बेतिया है वह कई गुना आगे बढ़ चुकी है , हमारे समाज में ऐसे माता -पिताओं का सम्मान करना चाहिए।
बैठक में सर्व समाज के अध्यक्ष महेश रोहरा, रामचंद्र वाधवानी, अशोक वाधवानी, बंटी वाधवानी, सुनील रेवलानी, अशोक डुम्बानी, अमर पिंजनी, अशोक बुधवानी, पार्वती वाधवानी, साक्षी वाधवानी, प्रिया पंजवानी, शारदा चावला, मुस्कान वाधवानी, प्रीति पिंजानी, सिमरन वाधवानी आदि उपस्थित रहे।








