Dhamtari : ग्राम चर्रा में 13 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने प्रशासन की सतत निगरानी, अवैध भंडारण एवं कारोबार पर रखी जा रही नजर

धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कुरुद तहसील के ग्राम चर्रा में कार्रवाई करते हुए फुटकर व्यापारी ओमप्रकाश महावर के यहां 13 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
संयुक्त जांच दल द्वारा मौके पर धान के भंडारण की जांच की गई तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण एवं नियम विरुद्ध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन द्वारा व्यापारियों एवं संबंधित व्यक्तियों से धान के भंडारण और क्रय-विक्रय में निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment