किसानों को उनके फसल बीमा की राशि एवं क्षतिपूर्ति सरकार को तत्काल दिलाना चाहिए – लेख राम साहू

कुरूद। पूर्व विधायक एवं ग्राम सिलौटी एवं भठेली के किसान  लेख राम साहू ने छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल तूफान एवं भारी वर्षा से पूरा क्षतिग्रस्त हो गया है। जब किसान खाद लेने सोसाइटी जाता है तो सोसायटी प्रबंधक के द्वारा जबरदस्ती बिना बताए प्रति एकड़ 1320 रुपया बीमा के नाम से किसानों को वसूल लेता है लेकिन आज जब फसल क्षतिग्रस्त हो गया है तो बीमा कंपनी को प्रति एकड़ ₹26400 के दर से छत्तीसगढ़ के हर एक किसानों को नियमतह देना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है की अभी तक किसी बीमा कंपनी के अधिकारी एवं एजेंट सर्वे नहीं किए हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ के सभी किसानों की समस्या और बढ़ती जा रही है।

लेख राम साहू ने कहा कि 14447 में फोन करके शिकायत दर्ज करवाया गया लेकिन अभी तक कोई बीमा कंपनी खेत में सर्वे करने नहीं पहुंचा है 72 घंटे के समय देते हैं लेकिन आज 20 दिवस पूर्ण हो गया लेकिन हमारे समस्या का हल अभी तक नहीं हुआ है। यह समस्या मेरा ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के हर एक किसान की है किसानों के साथ बहुत बड़ा बीमा घोटाला हो रहा है निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ प्रत्येक किसान को जागरुक होकर इस पर आवाज उठाना चाहिए तब जाकर इस समस्या का हल निकल पाएगा। हाथ में हाथ रखकर बैठे रहेंगे तो निश्चित तौर पर किसान की बीमा की रकम पूरी तरह भ्रष्टाचार एवं घोटाले का शिकार हो जाएगा।

किसानों को उनके फसल बीमा की राशि एवं क्षतिपूर्ति सरकार को तत्काल दिलाना चाहिए, इस मांग को लेकर लेख राम साहू ने सरकार से जोरदार अपील की है। उन्होंने कहा कि इस साल बेमौसम बारिश, ओले, सूखा और कीट प्रकोप के कारण छत्तीसगढ़ के हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसान खेत में मेहनत करके फसल उगाता है, लेकिन प्रकृति की मार और सरकार की लापरवाही के कारण वह आज कर्ज में डूब गया है।
लेख राम साहू ने सरकार के सामने किसानों की प्रमुख मांगें रखीं 
किसानों ने हर साल फसल बीमा का प्रीमियम भरा है। अब जब फसल बर्बाद हुई है, तो बीमा कंपनी को तुरंत पैसा देना चाहिए। बीमा के नाम पर किसानों को चक्कर न कटवाया जाए। सर्वे का काम 7 दिन के अंदर पूरा करके पैसा सीधे किसानों के खाते में डाला जाए।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समय में किसानों को धान का 2500 रुपये दाम, कर्ज माफी और समय पर मदद मिलती थी। किसान खुशहाल था। लेकिन आज किसान परेशान है। सरकार को फिर से किसानों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
किसानों ने जताया आभार —इस प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। किसानों ने लेख राम साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों की आवाज उठाई है।
लेख राम साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम,कलेक्टर धमतरी, से निवेदन करते हुए कहां है कि छत्तीसगढ़ के हर किसान की इस समस्या का हल तत्काल निकालने की अपील किए हैं ताकि किसान की फसल की जो बीमा करवाए हैं उसका सही मायने में लाभ मिल सके।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment