भ्रामक समाचार का जिला पंचायत एवं आरसेटी ने किया खंडन,  ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार निराधार एवं तथ्यहीन

धमतरी।  कुछ समाचार पत्रों, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में प्रकाशित ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार को जिला पंचायत धमतरी एवं आरसेटी (RSETI) ने पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं तथ्यों से परे बताया है।

इस संबंध में जिला पंचायत कार्यालय तथा आरसेटी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि दोनों स्वतंत्र संस्थान हैं तथा इनके प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्य पृथक-पृथक रूप से संचालित किए जाते हैं। प्रकाशित समाचार में प्रस्तुत तथ्यों का वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है और उसमें लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

संस्थाओं द्वारा उक्त समाचार का स्पष्ट रूप से खंडन करते हुए कहा गया है कि आमजन एवं पाठक ऐसे भ्रामक और अपुष्ट समाचारों पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी की पुष्टि अधिकृत स्रोतों से ही करें।

जिला पंचायत एवं आरसेटी ने यह भी अपेक्षा व्यक्त की है कि समाचार पत्र एवं मीडिया संस्थान तथ्यपरक, निष्पक्ष एवं प्रमाणित जानकारी का ही प्रकाशन एवं प्रसारण करें, ताकि आमजन तक सही और विश्वसनीय सूचना पहुंच सके तथा भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail