धमतरी पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,किराना दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़

धमतरी। धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी से 128 पौवा अवैध देशी शराब, बिक्री रकम सहित कुल 11,540 रुपये जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल भेज दिया।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बठेना पारा जेल रोड धमतरी स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब संग्रहित कर बिक्री की जा रही है।  सूचना पर  कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर  तलाशी कार्यवाही की।  तलाशी के दौरान आरोपी रामखिलावन सिन्हा (32 वर्ष), निवासी बठेना पारा, जेल रोड धमतरी के कब्जे से कुल 128 पौवा अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिसमें देशी मसाला एवं प्लेन शराब शामिल है। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 23.04 लीटर तथा अनुमानित कीमत एवं बिक्री रकम सहित कुल मूल्य 11,540 रुपये आंकी गई है ।

आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail