धमतरी में धूमधाम से मना छठ पर्व

धमतरी। धमतरी में आमातालाब और रुद्री में आज धूमधाम से छठ पर्व मनाया गया। छठ पूजा का पर्व कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाता है। धमतरी में आमातालाब और रुद्री में महानदी किनारे पूजा की गई। व्रती महिलाओं ने शाम को पूजा की। बांस की टोकरी में अर्ध्य का सूपा सजाया गया। इस दिन व्रती अपने पूरे परिवार के साथ डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए घाट पर जाती है। इसे संध्या अर्ध्य भी कहा जाता है।

Leave a Comment

WhatsApp us
09:10