15 जून को होगा रोजगार मेला का आयोजन

दंतेवाड़ा….  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से जारी विज्ञिप्त अनुसार जिले के शिक्षित बेरोजगार युवतियों के लिए सुनहरा अवसर एलआईसी ऑफ इंडिया ब्रांच दंतेवाड़ा के द्वारा प्राप्त रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला हेतु बीमा सखी 60 पदों पर रिक्तियों प्राप्त हुई है। इस संबंध में इच्छुक आवेदिका 15 जून प्रातः 11 से 03 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ बायोडाटा सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail