गांजा तस्करी गिरोह से 18.6 किलो गांजा बरामद

धमतरी। परिवार बनकर यात्रा कर रहे गांजा तस्करी गिरोह से 18.6 किलो गांजा बरामद किया गया है।  कार में सवार थे दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे सवार थे। आरोपियों से  14 लाख रुपये की गांजा, कार एवं मोबाइल जब्त किया गया।

थाना सिहावा पुलिस को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की अमेज कार क्रमांक एमएच-27-डीटी-0319 में गांजा भरकर बोलनगिर, भवानीपटना (उड़ीसा) से महाराष्ट्र की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना सिहावा पुलिस द्वारा  ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद  कार को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें परिवार बनकर यात्रा कर रहे दो पुरुष,एक महिला और दो बच्चे कार में सवार थे। जिनकी तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में  18 पैकेटों में 18 किलो 626 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके से बरामद गांजा, घटना में प्रयुक्त अमेज कार तथा तीन मोबाइल फोन सहित कुल 14 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।
पूछताछ करने पर आरोपीगणों ने बताया की बोलनगिर, भवानीपटना उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा खरीदकर बेचने महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

कार्यवाही के दौरान वाहन में सवार प्रवीण रविन्द्र दुबे, पलाश गजभिए एवं  सोनू प्रवीण खैरकार को गिरफ्तार कर थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail